Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बारातियों पर दौड़ी स्कार्पियो - बालक समेत दो की मौत

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महूलानपार निवासी मुख देवराम पुत्र नागेंद्र राम की बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर हरिजन बस्ती निवासी अवधेश राम के घर गुरुवार की शाम आयी थी। चहुंओर खुशियों का आलम था। नाच-गान के बीच द्वार पूजा के बाद अन्य मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी स्कार्पियो काल बनकर दौड़ी और देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक लोगों को चपेट में ले ली। हादसे में बालक समेत दो की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है। इस घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई।
सिकंदरपुर से गुरुवार की बारात पहुंची तो घरातियों ने काफी आवभगत किया। द्वारचार के दौरान भी माहौल खुशनुमा था, जो रात करीब साढ़े 10 बजे चीख-पुकार में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बारात में मनोरंजन का कार्यक्रम चल रहा। इसी बीच, स्कॉर्पियो में कुछ बाराती शराब खाने-पीने के लिए बैठे थे। अचानक किसी तरह गाड़ी का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से चल पड़ी। इससे बारात में भगदड़ मच गई, फिर भी कई लोग चपेट में आ गये। हादसे में देवनाथ (42) व किशन (8 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंटू पासवान (30) तथा कुंदन (9 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh