प्राइवेट बस में घुसी ट्रक ,बाल बाल बचे लोग, ब्रेजा कार को बचाने में हुआ हादसा, बलिया से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस
अतरौलिया। प्राइवेट बस में घुसी ट्रक ,बाल बाल बचे लोग, ब्रेजा कार को बचाने में हुआ हादसा, बलिया से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस ।बता दें कि बीती शाम एक प्राइवेट बस जो बलिया से चलकर दिल्ली जा रही थी सिकंदरपुर के समीप अचानक सामने से ब्रेजा गाड़ी आ जाने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी ।बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई। ट्रक ने बस को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मय हमराह घटनास्थल पर पहुंच गए जहां बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था वही घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया तथा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि बस में दिल्ली की सवारी होने की वजह से उसे दिल्ली सवारी छोड़ने के लिए भेज दिया गया है। बस ड्राइवर को हिदायत दी गई है कि दिल्ली छोड़ कर आ कर आगे की कार्रवाई करें। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।



























































Leave a comment