27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार संभव, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी,EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 40 पर आगे; उमर बोले- और लड़ो आपस में
नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है।
इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में...
नई दिल्ली में चुनाव नतीजों के बाद अधिकारी अलर्ट
◆ सचिवालय से दस्तावेज ले जाने पर रोक
◆ फाइल, हार्ड डिस्क ले जाने पर रोक
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है। "सुरक्षा चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग/शाखाओं के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।", नोटिस में लिखा है।
एक बार फिर बतादेंकि ,दिल्ली के वोटर्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया है. मतगणना के रुझान/नतीजे यही बताते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिलहाल 70 में से 48 सीटों पर आगे है, यानी दिल्ली की लगभग दो-तिहाई सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है. वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी. वहीं, AAP सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही AAP के बड़े चेहरे भी चुनाव हार गए. नई दिल्ली सीट पर पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शिकस्त मिली. उन्हें बीजेपी के पूर्व एमपी प्रवेश वर्मा ने मात दी. जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा. AAP के कई और बड़े नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.
03.37 PM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘… मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं… दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है. अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी भी विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ ले पाएगी. पिछले 11 वर्षों से जो स्थिति दिल्ली में पैदा की गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया…’
03.26 PM: मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने कहा, ‘यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है. दिल्ली में सभी रुके हुए विकास के कार्य होंगे… इस बार दिल्ली में विकास बहुत तेजी से होगा… जनता ने उनको (अरविंद केजरीवाल को) नकार दिया है. जनता ने भाजपा का समर्थन किया है…’
03.11 PM: बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, ‘यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है. उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है… यह अब 2015 वाली AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं है. दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती है… मुझे पूरा यकीन था कि इस बार AAP जा रही है…’
02.57 PM: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता. रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है. आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है. सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा. वायु प्रदूषण चरम पर है. यमुना साफ नहीं हुई. लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है.’
02.23 PM: AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हार स्पीकार की. उन्होंने एक वीडियो संदेश में बीजेपी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा करें. केजरीवाल ने कहा, ‘हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है. लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया. अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे. मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं…’।


























































Leave a comment