संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की हुई बैठक।
देवरिया।जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को बैतालपुर, गौरीबाजार एवं रुद्रपुर ब्लाक में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठके आयोजित की गईं। बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नामित संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक भईया जी पवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भईया जी पवार ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी बनाना है।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व के संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी के आधार पर जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसा जिलाध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसे संगठन के सभी वर्गों में स्वीकार्यता प्राप्त हो और जो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान कर सके।
भईया जी पवार ने कहा कि संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय एवं सुझावों को भी चयन प्रक्रिया में महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देना अभियान की प्राथमिकता है।
इस दौरान पर्यवेक्षक भईया जी पवार ने विभिन्न ब्लॉकों के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति पर चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए।
बैठक में पर्यवेक्षक के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक अमरेश चंद पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन', पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह 'राकेश',भरत मणि, जयप्रकाश धनगर, हरिहर त्रिपाठी,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, संजय मणि त्रिपाठी, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, मुकुंद भास्कर मणि,सच्चिदानंद मिश्रा, शाकिर हुसैन, राजेश सिंह,चन्द्रभान गुप्ता, मुलायम यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























































Leave a comment