ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के भऊना गांव निवासी 35 वर्षीय राजगीर कन्हैया लाल पुत्र मिठाई लाल की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लाहीडीहा बाजार से राजगीरी का काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही खुटौली के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
कन्हैया लाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी असमय मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।























































Leave a comment