Latest News / ताज़ातरीन खबरें
हनुमान मन्दिर पर खडी बाईक चोरो ने किया हाथ साफ
देवरिया।स्थानीय रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के दक्षिण तरफ स्थित हनुमान मन्दिर के पास खडी बाईक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।बताया गया है कि ग्राम बलुअफगान निवासी मुन्ना कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव हनुमान मन्दिर के पास अपनी यू पी -52-एपी 9178 को खडी कर ओवरब्रिज से होते हुए अपनी बहन को छोडने रेलवे स्टेशन पर चले गए । स्टेशन से छोड़कर वापस आने पर बाईक वहाँ नही मिली । काफी खोजबीन के बाद मुन्ना यादव ने थाने पहुंच कर बाईक चोरी की तहरीर दी ।तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर छानबीन करती नजर आयी ।पुलिस केवडा व आस पास के लगे सी सी कैमरे की जाँच करते हुए वापस चली गयी।




























































Leave a comment