Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल मऊ ने यात्री का छूटा सामान लौटाया

मऊ।वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल  यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनके छूटे सामान को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ को गाड़ी संख्या 12165 के कोच A-1 में सीट संख्या 42 के पास एक नीले रंग का लॉक सूटकेस मिला, जिसे सुरक्षित पोस्ट पर लाया गया।
पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के बाद सूटकेस यात्री चंदन सिंह को सुपुर्द किया गया। सूटकेस में लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का मंगलसूत्र तथा ₹25 हजार मूल्य की साड़ियां, सहित कुल लगभग ₹2.80 लाख का सामान था।
सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की तत्परता एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्रवाई को RSMS मॉड्यूल में भी दर्ज किया गया। उक्त जानकारी महेश गुप्ता जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh