शिक्षा जगत के मालवीय राज नारायण पाठक की जयंती 1 सितंबर 2026 को हर्ष उल्लास के बीच होगा संपन्न
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के संस्थापक प्राचार्य एवं शिक्षा जगत के मालवीय स्वर्गीय श्री राज नारायण पाठक की जयंती 1 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के बाबा राघव दास सभागार में हर्ष उल्लास के बीच मनाई जाएगी इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजक, महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
जयंती के कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

























































Leave a comment