बसपा नेता दयाराम यादव का देहावसान
दीदारगंज -आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के सलाहुद्दीन पुर गांव निवासी वयोवृद्ध बसपा नेता दयाराम यादव पुत्र स्व0मथुरा यादव का शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से देहावसान हो गया। दयाराम यादव के देहावसान की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभ चिंतकों ने उनके आवास पर पहुंच कर अंतिम दर्शन किया। वह अपने पीछे चार पुत्रियों और पत्नी को छोड़ गए। उनके अथक प्रयासों से विवादित प्राथमिक विद्यालय हारूनपुर गांव में नहीं बना और सलाहुद्दीनपुर गांव में ही बना इसके साथ ही बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति गांव में लगाने में उनकी भूमिका अहम रही।उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया।निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम अपने साथियों संग स्व0दयाराम यादव के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की घड़ी में हम सब आप के साथ हैं।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी बसपा राम अजोर गौतम, मोहम्मद अकमल आजमी, संतोष कुमार यादव , ग्राम प्रधान राम अशीष यादव आदि लोग उपस्थित थे।।






















































Leave a comment