पुष्पनगर बाजार -पुष्पनगर गांव सम्पर्क मार्ग दुर्दशा का शिकार
दीदारगंज -आजमगढ़ । विकास खंड क्षेत्र फूलपुर के पुष्पनगर बाजार -पुष्पनगर गांव में जानें वाला सम्पर्क मार्ग पर जल जमाव और गड्ढों के हो जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।यह सम्पर्क मार्ग दीदारगंज सरायमीर मार्ग से पुष्पनगर बाजार से निकल कर पुष्पनगर गांव में जाता है साथ ही साथ फूलपुर तहसील को तथा बाजार जाने के लिए यह मार्ग महुवारा खुर्द से भोरमउ नहर सम्पर्क मार्ग में पुष्पनगर में मिलता है इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के खरसहन, महुवारा,किशुनीपुर, नूरपुर,मतलूबपुर, सलाहुद्दीन पुर, बूंदा,मुंह चुरा, आदममऊ,इशापुर,पड़िराव, हड़वां, बिहटा , पल्थी सहित सैकड़ों गांवों के लोग इस मार्ग से अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं मार्ग पर बने बड़े बड़े गड्ढों में हल्की सी भी बारिश हो जानें पर पानी भर जाता है जिससे मार्ग स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता है प्रायः लोग अपनी बाईक से गिरकर इन गड्ढों में भीग जाते हैं तथा चोटिल भी हो जाते हैं पुष्पनगर बाजार -पुष्पनगर गांव सम्पर्क मार्ग पर जन प्रतिनिधियों की उदासीनता तथा उपेक्षा से लोगों में आक्रोश व्याप्त है क्षेत्रीय जनों ने इस मार्ग पर होने वाले जलजमाव तथा गड्ढों को ठीक करने की जनप्रतिनिधियों से मांग की है।






















































Leave a comment