Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: शराब पीकर हुड़दंग, हॉर्न बजाने पर युवक पर जानलेवा हमला; अहरौला पुलिस ने दो को दबोचा

अहरौला/आजमगढ़, 27 अगस्त 2026। हॉर्न बजाने को लेकर गाली-गलौज और लोहे के बाट से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में अहरौला पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 500 ग्राम का लोहे का बाट भी बरामद किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को सूर्य प्रकाश शुक्ला निवासी गोपरी चांदपुर, जैतपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह निजामपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। रास्ते में हॉर्न बजाने को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लोहे के बाट से सिर पर वार कर घायल कर दिया।

 

तहरीर के आधार पर थाना अहरौला में मु0अ0सं0 295/2026, धारा 109(1)/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक यश सिंह पटेल ने पुलिस टीम के साथ 27 अगस्त की सुबह करीब 6:15 बजे रुपाईपुर ढाला से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव उर्फ मंटू पुत्र बांकेलाल, निवासी मकदूमपुर और अरुण यादव पुत्र स्वर्गीय अमेरिका, निवासी तरकुलहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बाट भी बरामद किया। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh