रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बंधन स्वच्छता अभियान के तहत दिया गया संदेश
देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत रक्षा बंधन के अवसर पर "' बंधन स्वच्छता का "' अभियान के तहत आज दिनांक 27/08/2026 को
नगर पालिका के कोचिंग सेंटर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जन जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
कूड़ा को अलग-अलग करके पालिका के सफाई कर्मचारी को दे या कूडे वाहन में डालें।
कूड़ा-कचरा सड़क पर न फेंकें।
अपना कूड़ा निर्धारित कूड़ा गाड़ी में ही दें।
स्वच्छता अपनाएँ और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएँ।
आइए, रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर संकल्प लें—न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।स्वच्छ बरहज — सुंदर बरहज।
























































Leave a comment