Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम और एसपी ने की समीक्षा

देवरिया। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद देवरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार, 27 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 

बैठक में कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी आवागमन, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली गई।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग तथा यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

 

अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से सुनिश्चित रखने को कहा गया।

 

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh