कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी कांग्रेस - भैया जी पवार
•एआईसीसी के पर्यवेक्षक ने किया संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक
देवरिया। बरहज कांग्रेस जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी में लगी है इसके लिए हर ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठन को और गतिशील बनाने के लिए राय ली जा रही है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस भाजपा को देश व प्रदेश की सत्ता से बेदखल करेगी। उक्त बातें बरहज, भलुअनी, व भागलपुर के मईल चौराहे पर कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी के पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा।उन्होंने कहा कि मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। पीसीसी के पर्यवेक्षक अमरेश चन्द पांडेय ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाकर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पीसीसी पर्यवेक्षक इंजीनियर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, युवा वर्ग का विश्वास सिर्फ वही हैं। गोरखपुर की पूर्व जिलाध्यक्ष ,पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान ने कहा कि यह सरकार महिला और नौजवान विरोधी है, इसका पतन निश्चित है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने की बात कही। बैठक को डा धर्मेन्द्र पाण्डेय,भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, मार्कण्डेय मिश्र,रवि प्रताप सिंह,भोला तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,मायाशंकर सिंह, शैलेन्द्र जायसवाल,राधारमण पाण्डेय,मनोज राव,विरेन्द्र तिवारी, गोविन्द मिश्र,श्री प्रकाश पाल,संतोष सिंह,कृष्ण कुमार तिवारी,हर्षित सिंह,ब्यास दुबे,विजय नेता,दीनदयाल प्रसाद,रमेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय प्रकाश पाल,सत्य प्रताप मिश्र,रवि प्रकाश तिवारी,धनन्जय यादव, संतोष कुमार यादव, प्रदीप पटेल, सोनिया राजभर, अलाउद्दीन, राधेश्याम साहनी, कमलेश तिवारी,हेमंती देवी, इमरान मलिक,संजय कुमार भारती,बदरे आलम, प्रेमलाल भारती आदि मौजूद रहे।



























































Leave a comment