Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ व्यापारी बंधुओ की हुई बैठक

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय में बरहज नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी बंधुओं की समस्याओं, बाजार की व्यवस्थाओं तथा व्यापार हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने, वेंडिंग जोन को सुव्यवस्थित कर छोटे व्यापारियों को बेहतर स्थान उपलब्ध कराने तथा नगर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही अधिक से अधिक पात्र व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने, युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा योजना के प्रति जागरूक करने तथा श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई।

व्यापारी बंधुओं द्वारा उठाई गई विद्युत संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ बाजार की साफ-सफाई, आवागमन, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने पर जोर दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल जी ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा, बाजार की बेहतर व्यवस्था और बरहज के समग्र विकास के लिए नगर पालिका परिषद सदैव प्रतिबद्ध है। व्यापारियों के सुझाव एवं सहयोग नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बरहज के बाजारों को और अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।

बैठक में श्री हरिशंकर चौरसिया (पूर्व सभासद/व्यापारी नेता), रामकेश्वर जायसवाल (मशीनरी स्टोर), श्री पी.के. मद्देशिया (कार्यवाहक अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल), घनश्याम कुशवाहा (थोक विक्रेता), प्रभाकर उपाध्याय , संतोष वर्मा (स्वर्णकार), महेश जायसवाल , विनय शर्मा , दीपक वर्मा (स्वर्णकार), विक्की जायसवाल , सुनील जायसवाल , मो. डम्पी जी, मो. इफ्तिखार अंसारी , मनोज बरनवाल सहित अन्य सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद की ओर से इस महत्वपूर्ण बैठक में अपना बहुमूल्य समय देकर उपस्थित होने तथा अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा करने के लिए बरहज के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh