Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंचम जिला रैली-2026 के अंतर्गत सारनाथ में हाइक एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम आयोजित। मऊ के साथ बड़ी संख्या में स्काउट्स एवं गाइड्सने लिया भाग

मऊ। वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी  आशीष जैन के निर्देश एवं जिला आयुक्त (स्काउट)  अनुभव पाठक के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ वाराणसी के तत्वावधान में पंचम जिला रैली-2026 का आयोजन 12 से 16 अगस्त 2026 तक नवभारत क्लब, न्यू लोको कॉलोनी, वाराणसी में किया जा रहा है।
रैली के अंतर्गत आज 13 अगस्त 2026 को हाइक कम नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 125 स्काउट्स एवं गाइड्स प्रतिभागियों ने सारनाथ स्थित बौद्ध विहार का भ्रमण किया तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के महत्व को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को समृद्ध बनाने के विभिन्न उपायों पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स ने बौद्ध विहार परिसर में सेवा कार्य कर सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम में मऊ, भटनी, छपरा, गाजीपुर एवं वाराणसी से आए स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हाइक के दौरान प्रतिभागी पूरे उत्साह एवं जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए।
पंचम जिला रैली-2026 का उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। रैली के दौरान विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहसिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी हिमांशुरावमुख्यप्रचार निरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh