Accidental News / दुर्घटना की खबरें

फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ा दूसरा ट्रेलर, चालक घायल; टक्कर के बाद पहला चालक ट्रेलर लेकर फरार हुआ चालक

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर कल्यानपुर स्थित यूपी-54 ढाबा के सामने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दो वाहनों की टक्कर में एक वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उसके चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
     टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रेलर चालक अपने ट्रेलर को लेकर मौके से लेकर फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
   सूचना मिलते ही घोसी कोतवाल रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवा कर यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारण वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की एक लेन बाधित हो गई जिससे कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
  बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस की मौजूदगी में ट्रेलर को सड़क किनारे कराया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh