बिजली व्यवस्था ठीक नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना , बरहज अधिशासी अभियंता बिजली विभाग को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
देवरिया।बरहज विधानसभा की विद्युत समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों से कोई मतलब नही हैं यह सिर्फ जनता को धोखा दे रही हैं बरहज विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर मैंने कई बार धरना प्रदर्शन किया लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को विकास व क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं है बरहज विधानसभा पोखरभीडा चौहान टोले की बिजली समस्या बहुत गम्भीर हैं लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि गंभीरता से नहीं ले रहे है मैं लगातार कई बार धरना प्रदर्शन कर चुका हूँ और आज पुनः एक हप्ते का समय दे रहा हूँ अगर एक हप्ते के अंदर पोखरभीडा की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो यही बरहज बिजली विभाग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का काम करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अमित प्रधान विजय चौहान सुदर्शन चौहान राकेश चौहान संदीप चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment