Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण,  पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने से पूर्व तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर तहसीलदार को प्राथमिकता के आधार पर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

         जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रखरखाव, न्यायालयीय कार्यवाही का नियमित एवं अद्यतन अंकन तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण हो, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

        निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh