Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कवि श्री मोती बीए की मनाई गई 107वीं जयंती

देवरिया।     आज 1 अगस्त 2026 को उनके निवास स्थान बरहज में मनाई गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष कतरी आश्रम की कथा वाचिका साध्वी रिद्धिमा रही। मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र कुमार दीक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि कैप्टन वीरेंद्र सिंह रहे। सम्मानित अतिथि दयाशंकर कुशवाहा, गीतकर सौदागर सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव रहे।

      मुख्य अतिथि इंद्र कुमार दीक्षित ने कहा ने कहा कि मोती बीए सरयू के एक रत्न थे । कार्यक्रम अध्यक्ष साध्वी रिद्धिमा ने मोती बीए की वाणी वंदना की आध्यात्मिक व्याख्या की। सौदागर सिंह ने उनपर अपनी कविता पढ़ी। 

 आने वाले साहित्यकारों में सर्व श्री कौशल किशोर मणि, जीतेन्द्र भारत, रमेश सिंह दीपक, छेदी प्रसाद गुप्त विवस, रामेश्वर प्रसाद यादव, डॉक्टर हरिश्चन्द्र मिश्रा, रमेश तिवारी अनजान, नरेंद्र उपाध्याय, माहिर विचित्र जी, रत्नेश रतन, दयाशंकर कुशवाहा, लालता प्रसाद चौधरी, नरेंद्र उपाध्याय, रंजीता श्रीवास्तव, पार्वती देवी गौरा, क्षमा श्रीवास्तव, प्रार्थना राय, कीर्ति त्रिपाठी, प्रीति पाण्डेय, बन्दना मिश्रा ने इस कार्यक्रम में काव्य पाठ किया । श्री मोती बीए के इस जयंती कार्यक्रम में श्री मोतीलाल वेलफेयर सेवा ट्रस्ट द्वारा दिवंगत विभूतियां की याद में सम्मान पत्र भी कवि और साहित्यकारों को दिया गया। इस कार्यक्रम में कवि राम परीक्षण तिवारी सम्मान, कवि कुसुम बंधु सम्मान, कवि डॉक्टर परमानन्द उपाध्याय सम्मान, पंडित ज्वाला प्रसाद पांडे अनल जी सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश नारायण मालवीय सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ त्रिपाठी सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंश बहादुर मल्ल सम्मान, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी सम्मान, डॉ महेंद्र नाथ पांडे सम्मान, जवाहर लाल उपाध्याय सम्मान, आचार्य महेंद्र शास्त्री सम्मान, सम्पदा सम्मान, पैजनी सम्मान, मोती बीए साहित्य शिरोमणि सम्मान, सरयू रत्न सम्मान, शब्द शिल्पी शिरोमणि सम्मान, लक्ष्मी देवी सम्मान, छांगुर त्रिपाठी सम्मान सुधाकर मणि त्रिपाठी सम्मान, ध्रुव जी द्विवेदी सम्मान, साहित्य सृजन सम्मान, रचना प्रभा सम्मान, काव्य नवनीत सम्मान, लेखक रत्न सम्मान, साहित्य क्षितिज सम्मान भिन्न भिन्न कवियों को दिए गए। इस कार्यक्रम में संपदा संग्रह ऐप पर श्री मोती बीए की पुस्तकों को नेट पुस्तक के रूप में प्रस्तुत कर उसका विमोचन किया गया । संचालन अंजनी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में शम्भू दयाल भारती, रवींद्र पाल, सुशील उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, दिनेश, भास्कर तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh