Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हर भारतीय को मेहनत और योग्यता के आधार पर मिले समान अवसर: कांग्रेसनेता एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय

घोसी। मऊ।समान अवसर और योग्यता आधारित व्यवस्था पर जोर देते हुए जनपद मऊ के टडियांव  निवासीएवं कांग्रेस नेता समाजसेवी एवं अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय* ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी जाति, धर्म या समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक के लिए बराबरी के अवसरों की पैरवी करती है। कांग्रेस नेता एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने कहा, "हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि हर भारतीय को उसकी मेहनत और योग्यता के आधार पर समान अवसर मिले। यदि दो छात्र एक जैसी मेहनत करते हैं, तो उनके साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
 सतीश कुमार पाण्डेय ने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसी का अधिकार छीनना नहीं है, बल्कि एक ऐसी निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था का निर्माण करना है जहाँ हर नागरिक को अपनी क्षमता दिखाने का समान मौका मिल सके। समाज में समानता और योग्यता के सम्मान को ही एक मजबूत राष्ट्र का आधार माना जाना चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh