Politics News / राजनीतिक समाचार

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने पुजारी का किया सम्मान, मां कालिका मंदिर में बांटा प्रसाद

बिलरियागंज । क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भाजपा नेताओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी को चंदन रोली का टीका लगाकर आरती करते हुए अंग वस्त्र भेंट किया। वहीं बुधवार को मानपुर के प्राचीन कालिका मंदिर में श्रद्धा, सम्मान और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां कालिका का दर्शन-पूजन किया और प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडे को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित करके गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान को सर्वोच्च बताया।

कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, बबलू राय, संतोष पासवान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh