कपरवार आर्युवेदीक अस्पताल को दूसरे ग्राम पंचायत में हस्तांतरित न करने की मांग
देवरिया।बरहज विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरवार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल को दूसरे ग्राम पंचायत में हस्तांतरित न किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में आयुर्वेदिक अस्पताल जल निगम के एक भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल के लिए कपरवार में पूर्व में भूमि आवंटित की जा चुकी है। ऐसे में अस्पताल को दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरित करने के बजाय कपरवार में ही आवंटित भूमि पर स्थायी भवन का निर्माण कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि कपरवार में अस्पताल संचालित होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा मिलती है। दूसरे ग्राम पंचायत में अस्पताल स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल को कपरवार में ही बनाए रखने और भवन निर्माण की कार्रवाई शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान नीलू देवी, सदस्य अशोक यादव, परमिला देवी, फिरोज, बीडीसी आफताब आलम, मनीषा देवी व अजय यादव समेत ग्रामीणों के हस्ताक्षर रहे।
इस दौरान शक्ति प्रताप सिंह, बबलू सिंह, राज कुमार बारी, राजाराम साहनी, सोनू शर्मा, श्रीराम चौहान और छोटू सिंह मौजूद रहे।






















































Leave a comment