Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन मास की पूर्व संध्या पर जनपद के शिव मंदिर सज धज कर हुए तैयार

देवरिया।जनपद की के सुप्रसिद्ध मंदिर और छोटी काशी कहे जाने वाली रुद्रपुर में बाबा दूधेश्वर नाथ की नगरी और मंदिर पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया है जहां कल सावन मास के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो जाएगा रुद्रपुर के अलावा महेन के बाबा महेंद्र नाथ मंदिर पर भी स्थानीय व्यवस्था समिति द्वारा कल से शुरू होने वाले पूजन के लिए तैयारी जोरों पर की गई है ।

बरहज में नीलकंठ महादेव मंदिर पर भी पूरी व्यवस्था व्यवस्था समिति द्वारा की गई है और साफ सफाई के रखरखाव के लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थित व्यवस्था को रूप दिया जा रहा है ठीक इसी तरह से बाबा दिगेश्वर नाथ बाबा गुंजन नाथ सहित जनपद के विभिन्न भगवान शिव के मंदिर आकर्षक ढंग से सजाए जा रहे हैं जहां कल से शिव भक्तों का आना प्रारंभ हो जाएगा वैसे तो श्रावण मास में सोमवार और शुक्रवार को विशेष कर शिव मंदिरों पर भीड़ उमड़ पड़ती है‌ इन समयो पर शिव भक्तों का बोल बम कांवरिया संघ भी सक्रिय हो जाता है कल 30 जुलाई 2026 दिन गुरुवार से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है ऐसे में निश्चित रूप से जनपद के लगभग सभी मंदिरों पर शिव भक्तों का आना-जाना प्रारंभ हो जाएगा काफी दिन वाली जगह पर प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है‌ जहां पर किसी भी भक्त को किसी तरह का कोई कष्ट ना हो वह आसानी से पूजा पाठ कर सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh