Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका अध्यक्ष ने 32 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण। 

देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बर्फ द्वारा राज्य वित्त आयोग से निर्मित 32 लख रुपए की परियोजना का लोकार्पण किया गया नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने राम जानकी मार्ग से सटे जयनगर में दुर्गा माता मंदिर के सामने से मद्धेशिया धर्मशाला होते हुए काली माता स्थान तक सीसी रोड नाली निर्माण रिपेयर एवं स्लैब निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया यह कार्य वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 16 में किया गया।

यह परी परियोजना क्षेत्र वासियों को बेहतर आवागमन जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इस कार्य को पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को वर्षा के दौरान दौरान जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा सड़क एवं नाली की बेहतर व्यवस्था से दैनिक जीवन अधिक सुगम होगा। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने जोड़ दिया कि उनका प्रयास है कि नगर की समस्याओं का गुण दोष के आधार पर निराकरण कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

लोकार्पण के अवसर पर सभासद विकास मद्धेशिया नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh