Crime News / आपराधिक ख़बरे

तमंचा और कारतूस के साथ युवक को लार पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया । लार पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लार थाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मठ कॉलेज के पास स्थित खंडहर कमरे के निकट संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरधारी यादव (24 वर्ष), निवासी नदौली, थाना लार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना लार पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh