Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रैनाथ ब्रम्हादेव महाविद्यालय, सलेमपुर में 1 अगस्त को लगेगा विधिक सेवा शिविर ,व विशेष लोक अदालत

देवरिया।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में, जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव अर्चना-।। के नेतृत्व में आगामी 1 अगस्त 2026 को सलेमपुर स्थित रैनाथ ब्रम्हादेव महाविद्यालय, सलेमपुर में एक विशेष विधिक सेवा शिविर एवं विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के विस्थापित अनुसूचित जनजाति, वनवासी व कमजोर वर्गों को अशिक्षा, गरीबी और भौगोलिक विषमताओं के बीच प्रशासनिक योजनाओं के प्रति जागरूक करना है; साथ ही शासन, प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, वन अधिकार अधिनियम 2006, भारतीय न्याय संहिता तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता आदि के अंतर्गत लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण व त्वरित निस्तारण कराकर उन्हें न्याय व सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है, जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा एक विशेष प्रचार वाहन भी भेजा गया है जो 27 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में आम जनमानस को जागरूक कर रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री अर्चना-।। ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचने का आह्वान किया है तथा उन्होने विशेष रूप से अपील की है कि वन एवं अन्य मामलों से जुड़े लंबित प्रकरणों के पक्षकार इस लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का त्वरित निस्तारण कराकर सुलभ न्याय का लाभ उठाएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh