Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज देश के छात्र, नौजवान और किसानों की उम्मीद है सिर्फ कांग्रेस - विजयशेखर मल्ल

बनकटा ब्लॉक के छेरिहां और सोहनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया संगठनात्मक समीक्षा

 देवरिया। भाटपार रानी,आज देश का छात्र ,नौजवान, बेरोजगार, किसान ,व्यापारी वर्ग और आमजन का विश्वास भाजपा सरकार से पूरी तरह से उठ गया है, अब इस वर्ग व आमजन की उम्मीद सिर्फ कांग्रेस ही है। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने बनकटा ब्लॉक के छेरिहा और सोहनपुर में कांग्रेस के संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे जनपद के हर ग्राम पंचायत में अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही हैं, इसके लिए पूरे जनपद में कांग्रेस जनों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातून ने कहा कि इस सरकार में महिला का उत्पीड़न हर जगह हो रहा है, भाजपा सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि दलितों ,पिछड़ों, व गरीबों की एक मात्र हितैषी कांग्रेस है। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस संगठन को मजबूत कर भाजपा सरकार से लोगों को मुक्ति दिला देगी। बैठक को जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा,रीता देवी,निर्मला वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव, भाटपाररानी सतपाल सिंह कुशवाहा, धुर्व प्रसाद आर्य,जेपी यादव,गौरव नारायण यादव, विराट यादव,जितेंद्र यादव आदि ने सम्बोधित किया। अंत में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh