Latest News / ताज़ातरीन खबरें
उमापति मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी फूलपुर के तत्वाधान में कई जगहों पर सेनेटाईजेशन एवं सफाई
उमापति मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी फूलपुर के तत्वाधान में आज फूलपुर नगर के बस स्टॉप, मुंशी दौलत लाल प्रतिमा स्थल, नागा बाबा मंदिर, पार्क, पोखरा परिसर में सेनेटाईजेशन एवं सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक गोविन्द कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान समय में हम सबको स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर मास्क का प्रयोग, नियमित रूप से हाथ धोना, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना जैसे कार्य निरंतर करना होगा। इस अवसर पर चन्दन हलवाई, राज गौरव मौर्य, शिवानंद प्रजापति, शिवम् श्रीवास्तव, संपत यादव, आदर्श वर्मा, विष्णु मोदनवाल आदि सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।


























































Leave a comment