गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के नीचे नाले में मिला 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति का शव, धड़ से 100 मीटर दूर खेत में मिला सिर
•जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा के पास सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा स्थित फोरलेन बाईपास के नीचे चीनी मिल के नाले में मंगलवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का धड़ नाले में पड़ा मिला, जबकि उसका सिर घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पास ही फोरलेन पर काफी मात्रा में खून मिलने से लोगों में चर्चा रही की हत्या यही हुई होगी।
सूचना मिलने पर घोसी कोतवाल रविन्द्रनाथ राय सूचना मिलते ही टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गए और फारेंसिक टीम के साथ अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सुबह चरवाहों ने लाश को देख कर शोर किया।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के पास शराब की बोतल, गुटका आदि मिलने से लोगों का अनुमान है कि हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

























































Leave a comment