आजमगढ़: भैंस नहलाने के विवाद में मारपीट, अतरौलिया पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में भैंस नहलाने के विवाद में मारपीट के मामले में वांछित आरोपी श्रीकेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की।
आजमगढ़: भैंस नहलाने के विवाद में मारपीट, वांछित आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौलिया पुलिस ने भैंस नहलाने के विवाद में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को थाना अतरौलिया में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भैंस को नहलाने के दौरान पानी पड़ोसी की दीवार पर चले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की।
इस मामले में मु.अ.सं. 214/2026 के तहत धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
अभियान के क्रम में 27 जून 2026 को थाना अतरौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त श्रीकेश वर्मा पुत्र विक्रम बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, को चनैता मोड़ के पास से शाम 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
























































Leave a comment