बरौना में मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट हादसा! दो युवक घायल! पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव में दसवीं मुहर्रम का जुलूस रविवार को पारंपरिक आस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर गांव और बरौना बाजार से होते हुए इमामबाड़ा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल एक आलम (धार्मिक ध्वज) कथित रूप से 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने की घटना हो गई। इस हादसे में दानिश (38 वर्ष) तथा मोहम्मद (18 वर्ष) घायल हो गए। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बिना विलंब उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। घटना के बावजूद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
























































Leave a comment