Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रधानाचार्य श्यामकृष्ण नाथ तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026

बिलरियागंज आजमगढ़। शिक्षाविद् एवं प्रधानाचार्य  श्यामकृष्ण नाथ तिवारी  को देहरादून स्थित डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी (DBS Global University) में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
वर्तमान में वह  प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं तथा पूर्वांचल से सम्मानित होने वाले एकमात्र प्रधानाचार्य रहे।

​ऑल इंडिया प्रधानाचार्य एसोसिएशन (AIPA) एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स (NFIS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर के चयनित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया।
सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र-केंद्रित शिक्षा एवं विद्यालय नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
 श्यामकृष्ण नाथ तिवारी का पूर्वांचल के शिक्षा जगत से भी गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने पूर्वांचल के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में शिक्षक, वरिष्ठ शिक्षक, उपप्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। सम्मेलन के दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं निजी विद्यालयों के चुनौतियों, शिक्षकों तथा स्कूलों के सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से उठाया।

​उनकी यह उपलब्धि न केवल  आज़मगढ़ बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और शिक्षा क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh