Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: कंपोजिट विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 80% अभिलेख जलकर राख

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में विद्यालय के कार्यालय में रखे करीब 80 प्रतिशत रजिस्टर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख जलकर नष्ट हो गए।

प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पटेल के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे विद्यालय बंद होने के करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने कार्यालय से धुआं निकलते देखा और तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए कार्यालय का ताला तोड़कर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो पूरा विद्यालय इसकी चपेट में आ सकता था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार्यालय में लोहे की आलमारी के ऊपर लगे पावर बोर्ड, एमसीबी और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग की लपटों में पावर बोर्ड, आलमारी और उसमें सुरक्षित रखे विद्यालय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना पर विद्यालय प्रशासन ने रौनापार थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक दयाशंकर सोनकर को सौंप दी है। पुलिस आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही है।

GGS NEWS 24


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh