Latest News / ताज़ातरीन खबरें

या हुसैन - या हुसैन की सदाओं के साथ करबला में दफन हुए ताजिये, नौजवानों ने हैरतअंगेज़ करतब दिखा लोगों का जीता दिल

देवरिया बरहज। शुक्रवार को स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम की दसवीं यानी यौमे आशूरा का जूलूस विभिन्न अखाड़ों और ताजियों की भव्यता के साथ निकाला गया।दोपहर बाद नगर के मुहल्लों से निकले मुहर्रम जुलूस में अखाड़ों के नौजवानों ने हैरतअंगेज़ कारनामों से लोगों को अचंभित कर दिया।दसवीं मुहर्रम के जुलूस में ढोल - तासों की थाप पर नौजवानों ने जोशोखरोश से लबरेज होकर तरह-तरह की कलाबाजियां दिखाया।पुलिस व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में निकले नगर के नौजवान राईन कमेटी अखाड़ा, बाबा बरहना शाह अखाड़ा, आजाद नगर चिकटोली अखाड़ा, पुराना बरहज अखाड़ा, गौरा का ताज  क्लब अखाड़ा के नौजवानों ने अपनी कलाबाजियों से लोगों का दिल जीता।दसवीं मुहर्रम के जुलूस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी रही।ताजियादारों ने जुलूस में तरह - तरह के आकर्षक ताजियों का प्रदर्शन किया।नगर के वार्डों सहित गौरा,लवरछी,मोहांव,कपरवार,
पैना, मिर्जापुर आदि ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम इमाम हसन हुसैन की शहादत की यादे ग़म में सिद्दत के साथ मनाई गयी।शाम को नगर के मुख्य चौक के पास मुहर्रम के जुलूस में शामिल सभी ताजियों का अकीदत के साथ सद्भावनापू्र्ण मिलन संपन्न कराया गया,और यहाँ से या हुसैन -या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया।इस दौरान मुख्य रूप से डा. ए. एच. लारी,जावेद अख्तर बबलू राईन,शब्बीर शाह, मौलाना नुरूल इस्लाम,फैय्याज अहमद, अशरफ अली राईन, जावेद अख्तर,शमीम हैदर,गुलाम रसूल, छोटे मास्टर,शमशुद्दीन अली,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक, विरेन्द्र गुप्ता अनीस अंसारी, अरशद अंसारी,सलामत मंसूरी, अफजल मंसूरी,अशरफ मुन्ना राईन,नबाब हुसैन,शराफत अली,आशू शाह,खुर्शीद आलम, सज्जाद शाह,नसीम अहमद,मो.आलम,फैजान आदि शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh