कांग्रेस ने किया युवाओं एवं छात्रों के अधिकारों को लेकर विशेष आयोजन
देवरिया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी, देवरिया द्वारा रविवार को मेहड़ा पुरवा में युवाओं एवं छात्रों के अधिकारों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाखों करोड़ों छात्रों के टूटे सपनों की कीमत राजस्थान के कोटा में छात्रों की गूंज विषय पर आधारित वीडियो दिखाया गया। वीडियो में बेरोज़गारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वर्षों की मेहनत के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है और बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार, जिला कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, जिला महासचिव रत्नेश मल्ल 'पिंटू', कुलदीप सिंह यादव, शिव शंकर सिंह,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, जिला सचिव विनोद दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष राय सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के अधिकारों की इस मुहिम को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
























































Leave a comment