Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए हर बच्चे को खुराक जरूरी : डॉ शलभ

• सदर विद्यालय के पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ 

देवरिया, 28 जून 2026। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के (एमसीएच विंग) से रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ रजनी पटेल ने साथ मिलकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।

अभियान की शुरुआत करते हुए सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय पर दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी हर घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस 'दो बूंद जिंदगी की' से वंचित न रहे।
सभी अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 5.68 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मेडिकल कॉलेज सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बस स्टेशनों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाए। 
इस अवसर पर इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ  डॉ अश्वनी पाण्डेय, डिप्टी, डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पाण्डेय, डिप्टी डीआईओ डॉ विपिन रंजन,  डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, विश्वनाथ मल्ल, सहयोगी संस्था सीफार, जेएसआई, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएमओ ने पोलियो बूथ का किया निरीक्षण 

देवरिया। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बरहज में पल्स पोलियों अभियान के तहत लगे बूथ का निरीक्षण किया। बूथ पर   दवाओं के रखरखाव और बच्चों को दी गई खुराक की जानकारी लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh