Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गरीब परिवार के आशियाने में घुसा अनियंत्रित ट्रक मची चीख पुकार

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के  मझवारा-नगरा मार्ग पर स्थित संत देवराहा बाबा इंटर कॉलेज के बगल में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक गरीब के मकान में जा घुसा। हादसे में मकान को भारी क्षति पहुंची और गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बाजार की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे मकान से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मोहर्रम का त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव, जनपद आजमगढ़ गए हुए थे। यदि परिवार घर पर मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है!!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh