Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन सक्रिय, दो जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का भरोसा

देवरिया।कपरवार रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता से वार्ता की और दो जुलाई तक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिकायतकर्ता विश्राम मणि तिवारी ने प्रशासन को पूर्व में सूचना देकर कहा था कि यदि 30 जून तक रामलीला मैदान की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई गई तो वह एक जुलाई को आत्मदाह करेंगे। चेतावनी के बाद लेखपाल योगेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की।
लेखपाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से समिति गठित कर भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच करेगी। यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने के साथ ही कब्जाधारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के आश्वासन पर शिकायतकर्ता ने दो जुलाई तक कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस दौरान प्रकाश तिवारी, अजय मिश्रा, सुनील सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh