Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चाची को लग गई नाबालिग भतीजे की आदत ढाई साल तक बंद कमरे में बनाया का शिकार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक स्तब्ध कर देने वाला पारिवारिक शोषण का मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां चाची ने अपने 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे के साथ लगभग ढाई साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला मौका मिलते ही लड़के को कमरे में बंद कर अपनी हवस की भूख मिटाती थी। लड़के के अनुसार, चाची ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और संबंध बनाने से इनकार करने पर झूठा रेप का केस दर्ज कर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। महिला का दावा है कि वह भतीजे से संबंध के चलते दो-ढाई महीने से गर्भवती है और अब वह लड़के से शादी कर उसे जीवन भर के लिए अपना बनाना चाहती थी। जब परेशान किशोर ने अपनी मां को पूरी घटना बताई तो परिवार सदमे में आ गया। मामले की जानकारी मिलने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के पति और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसने खुलकर स्वीकार किया कि वह किशोर से गर्भवती है और पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। पंचायत असफल रहने के बाद मामले को पुलिस के पास ले जाया गया। इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपी चाची को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़के की मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh