Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लखनऊ अग्निकांड के बाद घोसी में एसडीएम के नेतृत्व में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच

घोसी।मऊ। एसडीएम, सीओ एवं अग्निशमन अधिकारी की टीम द्वारा घोसी नगर स्थित मॉल, हॉस्पिटल, बड़े दुकानों पर पहुंच कर सघन चेकिंग कर अग्निशमन यंत्रों एवं सुरक्षा उपायों आदि की स्थिति जानी । 
मुख्यमंत्री और डीएम के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, घोसी तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी (अग्निशमन) मानकों की सघन जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है।
घोसी के एसडीएम अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व सीओ जितेंद्र सिंह एवं अग्निशमन अधिकारी की प्रशासनिक टीम और अग्निशमन अधिकारी ने नगर के विभिन्न मॉल, अस्पतालों, होटलों, कोचिंग सेंटरों और घनी आबादी वाले बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सुरक्षा उपकरणों की जमीनी हकीकत को परखा।
जांच के दौरान इन क्या प्रतिष्ठानों में फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) चालू हालत में हैं या एक्सपायर हो चुके हैं?
 निकास मार्ग (Emergency Exits)आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते खुले हैं या वहां अतिक्रमण है?
 क्या बड़े व्यावसायिक भवनों के पास अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र है? आदि की व्यवस्था को देखा।
परिसर में स्थापित फायर हाइड्रेंट और पानी के टैंक क्रियाशील हैं या नहीं।सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ की घटना बेहद दुखद है, उससे सबक लेते हुए घोसी में सभी व्यावसायिक, हॉस्पिटल , कोचिंग सेंटर प्रतिष्ठानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिन जगहों पर कमियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। सुधार न होने पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की 
जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और अवैध रूप से मानक ताक पर रखकर बहुमंजिला इमारतें चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर खामियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है और एक निश्चित समय सीमा के भीतर सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को रोका जा सके। लोगों की सुरक्षा से जो कोई भी खिलवाड़ करेगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh