देवगांव में छिनैती की सूचना निकली फर्जी, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट: सीओ लालगंज
आजमगढ़। थाना देवगांव क्षेत्र में छिनैती की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, लेकिन जांच के दौरान मामला पूरी तरह अलग निकला। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि कथित छिनैती की घटना नहीं हुई थी, बल्कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना देवगांव क्षेत्र से छिनैती की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान छिनैती की सूचना असत्य पाई गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के चलते विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। मामले में किसी प्रकार की छिनैती की घटना सामने नहीं आई।
सीओ लालगंज ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


















































Leave a comment