ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति का प्रचार करने वाले दो युवक गिरफ्तार
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत थाना तरवां पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर अवैध गैंग से संबद्धता दर्शाने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान थाना तरवां क्षेत्र के ग्राम पट्टीभिखारी निवासी दो युवकों की गतिविधियां संज्ञान में आईं, जो सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट प्रसारित कर रहे थे जिससे क्षेत्र में भय, असुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है—
आदित्य यादव पुत्र रामजी यादव (21 वर्ष), निवासी ग्राम पट्टीभिखारी, थाना तरवां
शुभम यादव पुत्र संतोष यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम पट्टीभिखारी, थाना तरवां
थाना तरवां पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की गैंग गतिविधि, स्टंटबाजी अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन वज्रपात का उद्देश्य युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति, दबंगई के प्रदर्शन, हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर करें। गैंग संस्कृति, धमकीपूर्ण पोस्ट अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़


















































Leave a comment