ऑपरेशन वज्रपात: गैंग कल्चर को बढ़ावा देने वाली रील पर पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी हिरासत में
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाली रील पोस्ट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत की।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर "नवाब शगिल छोटा अभिषेक सिंह बाबू आजमगढ़ की शान" लिखकर एक वीडियो वायरल किया गया था। मामले के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वीडियो अभिषेक सिंह पुत्र हरिकेश सिंह निवासी मातवरगंज द्वारा पोस्ट किया गया था।
पुलिस ने बताया कि वीडियो से जुड़े सागिल पुत्र रसीद अहमद निवासी मातवरगंज के विरुद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के उपरांत 21 जून 2026 को मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की रीलें आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न करती हैं तथा गैंग संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू तथा कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।






















































Leave a comment