Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क किनारे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा, मौत

बिलरियागंज।  स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवनगर-मंदरेपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात सड़क किनारे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र भूखन राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की देर रात वह भैसहां के सीवान में शिवनगर-मंदरेपुर मार्ग की पटरी पर लहुलूहान हालत में पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु होना बता रही है। वही मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh