आजमगढ़ के वारी मलगांव में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वारी मलगांव में रविवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक अशोक कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक अरुणांकर सिंह ‘हैप्पी’ रहे, जबकि कार्यवाहक प्रभारी संदीप मौर्य ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
योगाभ्यास करने वालों में प्रमुख रूप से संदीप मौर्य, सुरेन्द्र यादव, दिलीप कुमार, सुरेश गुप्ता,अखिलेश मौर्य, कमलेश कुमार पाल, पवन, रमाशंकर, हरिराम, हरिहर, दिग्विजय प्रताप, चंद्र, अनिल कनौजिया, मयंक मौर्य, शिवशंकर पाल, रघुवर मौर्य, विशाल जायसवाल, रमेश पाल, अजय कुमार शुक्ल, वैभव जायसवाल, अनुपम मौर्य, अभिषेक मौर्य, ब्रजेश मौर्य, अशोक मौर्य, हृदय गुप्ता, राज नारायण पाल, ब्रजानन्द पाल, अजगर अली, अजय गुप्ता, मनीष सिंह, पिंटू मौर्य एवं बाबूराम सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। योग दिवस के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।























































Leave a comment