Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

देवरिया।बरहज बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित एनएसएस के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, पुरातन छात्र व छात्राओं को योग क्रम के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
     इस अवसर पर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा भावनात्मक रूप से संतुलित रहता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनाव, चिंता और अनेक बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदीप शुक्ल, विनय मिश्र, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, दिव्यांशु विश्वकर्मा, दीपक यादव, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर, अमित विक्रम, खुशबू, सोनी विश्वकर्मा, कृष्णानंद मिश्रा, पूनम सोनकर, अर्नव यादव, अभिषेक पांडेय सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh