Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बनकटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार
देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 11 गोवंशीय पशुओं से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजमगढ़ निवासी वाहिद ,और अवधेश कुमार, के रूप में हुई है। पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कुल 11 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
























































Leave a comment