मेहनगर में आइडियल पत्रकार संगठन का सम्मान समारोह एवं पत्रकार गोष्ठी संपन्न, कई पत्रकार हुए शामिल
मेहनगर, आजमगढ़।आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के आजमगढ़ आगमन पर तहसील मेहनगर इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्वागत समारोह, सम्मान समारोह एवं पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, पत्रकार हितों तथा पत्रकारिता की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव एवं डॉ. रामसुंदर गौड़ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अन्य संगठन छोड़कर स्वेच्छा से आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की उपस्थिति में संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। राहुल पांडे को प्रभारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिसका उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया।
मऊ जनपद से आए अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव को लीगल एडवाइजर, अनुराग सिंह एडवोकेट को जूनियर लीगल एडवाइजर तथा राजकुमार सिंह को संगठन का सदस्य बनाया गया।
इसके अतिरिक्त आजमगढ़ में संगठन से जुड़े नए पदाधिकारियों में दीपक सिंह को जिला संयोजक, डॉ. रामसुंदर गौड़ को जिला मीडिया प्रभारी, बृजभूषण रजक को मंडल प्रभारी, अमित सिंह को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष, सूरज सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, जय शर्मा को तहसील संरक्षक, संतलाल को तहसील महामंत्री, अशोक सिंह को तहसील सलाहकार तथा नवीन प्रताप को तहसील मीडिया प्रभारी (मेहनगर) नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने अपना परिचय देते हुए संगठन के उद्देश्यों और पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन वर्तमान में देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और लगभग 12 हजार पत्रकार इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल और सत्यापन अवश्य किया जाना चाहिए, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
कार्यक्रम के अंत में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तथा सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया।
मकसूद अहमद आज़मी, रोशनलाल, अनिल सिंह, ध्यानचंद यादव, बबलू राय, मनीक चंद्र गुप्ता, दुर्गा सिंह, मिर्जा तारिक बेग, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






















































Leave a comment