Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि। 

देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में एक देश एक विधान एक प्रधान के प्रणेता जैन संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय एकता अखंडता को पूर्ण बनाए रखने हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर उनके राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ,नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, मनोज गुप्ता, रतन वर्मा, अनमोल मिश्रा, श्रवण कुमार, नीलम ,रितिक यादव, पूनम शंभू दयाल भारती सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh